जबलपुर। अगर आप भी अक्षय तृतीया पर सोने चांदी के गहने खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है, हम आपको बता दें कि अक्षय तृतीया पर स्वर्ण आभूषण खरीदना काफी शुभ माना जाता है। खासतौर पर महिलाओं का आभूषण प्रेम कभी खत्म नहीं होता। ज्वैलरी पहनने और उसकी खरीदारी करने के लिए उन्हें बस मौके की तलाश रहती है। यही मौका उन्हें 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन मिलने वाला है। इसके लिए जहां शहर के मार्केट में ज्वैलरी शॉप्स में खासी वैरायटीज नजर आ रही है, वहीं लेडीज भी इनकी बुकिंग के लिए पहले से ही शॉप का रुख कर रही हैं।