Share Market News

Macrotech Developers IPO: देश के सबसे बड़े रियलटी आईपीओ की आज होगी बाजार में एंट्री, कैसे हो सकेगी मोटी कमाई

Macrotech Developers IPO: देश ही दुनिया की नामी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक Macrotech Developers IPO को लोधा डेवलपर्स के नाम से भी जाना जाता है। आज उसका आईपीओ बाजार में एंट्री कर रहा है। शुक्रवार से निवेशक इस आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। यह रियल एस्टेट इंडस्ट्री के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है।

2 min read
Apr 07, 2021
Macrotech Developers IPO: largest reality IPO will entered in market
Macrotech Developers IPO: largest reality IPO will entered in market

Macrotech Developers IPO। देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड के आईपीओ की एंट्री आज बाजार में होने वाली है। कंपनी ने बाजार में आने से पहले ही एंकर इंवेस्टर्स से 740 करोड़ रुपए अपनी जेब में रख लिए हैं। जानकारी के अनुसार आज बाजार में कंपनी के आईपीओ आने के बाद निवेशक आने वाले शुक्रवार से शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

क्या है प्राइस बैंड
मैक्रोटेक डेवलपर्स आईपीओ के लिए एक शेयर का प्राइस बैंड 483-486 रुपए तय हुआ है। कंपनी का 2,500 करोड़ रुपए का आईपीओ 7 से 9 अप्रैल तक जारी रहेगा। वैसे कंपनी ने 14 एंकर इंवेस्टर्स से 740 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। उसने 486 रुपए प्रति इक्विटी के भाव पर 1.52 करोड़ शेयर एंकर इंवेस्टरों को जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी आईपीओ के माध्यम से जुटाई रकम का उपयोग 1,500 करोड़ रुपए तक कर्ज में कमी लाने, 375 करोड़ रुपए तक जमीन अधिग्रहण या भूमि विकास अधिकार हासिल करने तथा शेष सामान्य कंपनी कामकाज में करेगी।

तीसरी बार है कंपनी की कोशिश
मैक्रोटेक अपना आईपीओ लाने का प्रयास तीसरी बार कर रही है। सबसे पहले 2009 में 2800 करोड़ रुपए का आईपीओ लाने की तैयारी की थी, 2010 में मंजूरी तो मिली, लेकिन बाजार के हालात खराब होने के कारण आईपीओ को टाल दिया। उसके बाद 2018 में 5500 करोड़ रुपए का आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई। तब भी रियल एस्टेट की पतली हालत को देखते हुए कंपनी ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। अब बीते कुछ महीनों से रियल एस्टेट की हालत में कुछ सुधार देखने को मिला है। जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाने का प्रयास किया है।

Published on:
07 Apr 2021 09:05 am
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा