Share Market News

Share Market को नहीं झुका सका Nisarga Cyclone, लगातार छठे दिन बाजार में तेजी

Sensex 284 अंकों की तेजी के साथ 34110 अंकों पर हुआ बंद Nifty 50 83 अंकों की तेजी के साथ 10062 अंकों पर हुआ बंद IT, Metal और Tech Sector लाल निशान पर हुए बंद Banking Sector में देखने को मिली तेजी, Oil Sector में भी बढ़त
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 4:57 PM IST
Share Market
Nisarga Cyclone could not tilt share market, market boom for 6th Day

नई दिल्ली। देश में चक्रवाती माहौल के आगे शेयर बाजार ( Share Market ) में बढ़त बरकरार रही और फायदे का सिक्सर लगाकर बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ( Sensex ) में 262 अंकों की तेजी देखने को मिली है। वहीं निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) करीब 83 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। क्रूड ऑयल की कीमत ( Crude Oil Price ) में तेजी का फायदा ऑयल सेक्टर ( Oil Sector ) में देखने को मिला। वैसे आज पूरे दिन आईटी और टेक लाल निशान पर रहा और उसी पर बंद हुआ। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर ( Banking Sector ) में भी बढ़त देख्खने को मिली है। आपको बता दें कि बाजार निवेशकों को इस बढ़त की वजह से 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हो चुका है।

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद
आज शेयर लगातार छठे दिन तेजी के साथ बंद हुआ है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 284 अंकों की बढ़त के साथ 34110 अंकों के साथ बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 83 अंकों की तेजी के साथ 10062 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप 142 अंकों की बढ़त के साथ हुए। वहीं बीएसई मिड-कैप 38 अंक और विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 54 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए हैं।

आईटी, टेक और मेटल सेक्टर में गिरावट
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, टेक और मेटल सेक्टर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। तीनों क्रमश: 62 अंक, 42 अंक और 16 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बैंक एक्सचेंज 489 और बैंक निफ्टी 411 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बीएसई ऑटो 50, कैपिटल गुड्स 201, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 212, बीएसई एफएमसीजी 72, बीएसई हेल्थकेयर 20, तेल और गैस 182 और 43 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो महिंद्रा एंड महिन्द्रा के शेयरों में 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर्स करीब 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए है। आईसीआईसीआई बैंक में 2.43 फीसदी की तेजी देखने को मिली। गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी, विप्रो, भारती इंफ्राटेल और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और यूपीएल 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

Updated on:
3 Jun 2020, 4:57 PM IST
Published on: