
नई दिल्ली। महीने के आखिरी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेेंसेक्स जहां 39500 अंकों से ज्यादा पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 11,900 अंकों के आसपास कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो आज शेयर बाजार 40 हजार के आसपास पहुंच सकता है। वहीं निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से सुबह के सत्र में तेजी देखने को मिल रही है।
शेयर बाजार में तेजी
आज शेयर में बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 127.71 अंकों तेजी के साथ 39562.43 अंकों के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 30.20 बढ़त के साथ 11874.30 अंकों पर कारोबार कर रहा है। आज प्री ओपन मार्केट में शेयर बाजार 300 अंकों की तेजी के साथ खुला था। जिसके बाद बाजार में गिरावट भी दिखाई दी। वहीं बीएसई मिडकैप सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर बीएसई स्मॉलकैप 23.79 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
औसत कारोबार पर सेक्टोरियल इंडेक्स
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो औसत कारोबार की ओर दिख रहा है। बैंक एक्सचेंज को छोड़ सब दहाई अंकों की ओर कारोबार कर रहे हैं। बैंक एक्सचेंज 107.17 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो सेक्टर 29.53, कैपिटल गुड्स 13.56, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 12.51, एफएमसीजी 19.59, आईटी 4.38, तेल और गैस 28.58, पीएसयू 28.87 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी 50.20 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं फार्मा सेक्टर 29.20 अंकों की गिरावट पर है।
इन शेयरों में उछाल और गिरावट
पहले उछाल वाले शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी 4.92 फीसदी, यस बैंक 2.62, टाटा स्टील 2.10, इंफ्राटेल 1.39 और पॉवर ग्रिड के शेयरों में 1.37 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो जेएसडब्ल्यू स्टील 2.67 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.94 फीसदी, भारती एयरटेल 1.46 फीसदी, टाइटन 1.30 और टाटा मोटर्स के शेयरों में 1.10 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.