Share Market News

पेट्रोल-डीजल का दाम रिकाॅर्ड स्तर पर, लगातार 8वें दिन भी बढ़े दाम

आज लगातार 8वें दिन पेट्रोल की कीमतों में 33 पैसे तो डीजल की कीमतों में 25 पैसे की बढ़ोतरी की गर्इ है।

2 min read
पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बड़ा बदलाव

नर्इ दिल्ली। आज लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 33 पैसे तो डीजल के दाम में 25 पैसे की एक बार फिर बढ़ोतरी की गर्इ है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.57 रुपए आैर डीजल का दाम 67.82 रुपए के नए रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का दाम अपने सबसे उच्चतम स्तर पर है। कर्नाटक चुनाव के ठीक बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते चार हफ्ते से लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके बाद घरेलू तेल विपणन कंपनियाें को मजबूरन इसका बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।


मुंबर्इ में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे उच्चतम स्तर पर

इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन(अार्इआेसी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को देश के महानगरों में पेट्रोल के नर्इ दर की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल का दाम 79.24 रुपए प्रति लीटर है। वहीं चेन्नर्इ में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 79.47 रुपए है। मुंबर्इ में पेट्रोल का दाम 84.40 रुपए के साथ देशभर में सबसे उच्चतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें तो कोलकाता में एक लीटर डीजल के लिए आपको 70.32 रुपए खर्च करने होंगे। चेन्नर्इ में डीजल 71.59 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा हैं। मुंबर्इ की बात करें तो पेट्रोल की तरह ही यहां डीजल का दाम देशभर के नए उच्चतम स्तर पर है। मुंबर्इ में एक लीटर डीजल के लिए आपको 72.21 रुपए खर्च करने होंगे। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की ये दरें बिक्री या वैट के हिसाब से राज्यवर अलग-अलग होती हैं।


ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जाहिर की चिंता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर चिंता जाहिर की है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि, हम पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बेहद चिंतित है।।यह निश्चित रूप से सभी चीजों की कीमतों को प्रभावित करेगा। आम आदमी, किसान समेत अन्य लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप

कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल की कीमतों का इस्तेमाल 'एक औजार के रूप में' भाजपा को चुनावों में फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों को कम से कम उस स्तर पर रखा जाए जितने वे कर्नाटक चुनावों के दौरान थे। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने संवाददाताओं से कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतें पांच साल के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर हैं। यदि सरकार कर्नाटक चुनावों के दौरान पेट्रोलियम की कीमतें नियंत्रित कर सकती है तो लोगों के हित में ऐसा साल भर किया जाना चाहिए।


र्इंधन की कीमत चुनावी लाभी पाने का सिर्फ एक उपकरण - कांग्रेस

उन्होंने कहा, "अगर वह (मोदी) कर्नाटक के चुनावों के दौरान अपने हित के लिए कीमत (पेट्रोल और डीजल की कीमत) को नियंत्रित कर सकते हैं, तो वह अब और पूरे साल सार्वजनिक हित में ऐसा क्यों नहीं कर सकते? इसका मतलब है कि उनके लिए ईंधन की कीमत चुनावी लाभ पाने का सिर्फ एक उपकरण है।" उन्होंने कहा, "भारत के लोगों के वास्ते, अगर आप कीमतों को कम नहीं कर सकते तो कम से कम नियंत्रित करें। मोदी को अपने राजनीतिक हितों पर जनता के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।"

ये भी पढ़ें

आज पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगी कई मुद्दों पर चर्चा, इन वजहों से है मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर
Updated on:
21 May 2018 11:54 am
Published on:
21 May 2018 06:41 pm
Also Read
View All