Share Market News

पांच साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा पेट्रोल का दाम, जानिए अाखिर क्यों हो रही बढ़ोतरी

एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बढ़ोतरी की हैं जिसके बाद गुरूवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम पिछले पांच साल के अपने उच्चतम स्तर पर हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 11:44 AM IST
Petrol

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बढ़ोतरी की हैं जिसके बाद गुरूवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम पिछले पांच साल के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार कच्चे तेल के दाम में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। लोग तेल के दाम बढ़ने पर सरकार को कोसते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता होगा की आखिर क्यों पेट्रोल-डीजल के दाम में इतनी बढ़ोतरी होती है। एेसे में आइए जानते हैं फिलहाल देश के बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम आैर आखिर लगातार क्यों बढ़ रहे हैं दाम।


इतनी हुर्इ बढ़ोतरी

गौरतलब है इस हफ्ते सोमवार से बुधवार के बीच पेट्रोल-डीजल के दामों में कोर्इ बढ़ोतरी नहीं किया गया था। जबकि सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में 3 डाॅलर प्रति बैरल को इजाफा हुआ था। जिसके बाद गुरूवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे आैर डीजल के दाम में 9 पैसे की बढ़ोतरी की गर्इ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 75 डाॅलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।


इन कारणों से बढ़ रहे पेट्रो-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के मुख्यत: दो कारण है। पहला ये कि पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। फिलहाल कच्चे तेल का दाम 75 डाॅलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। ये पिछले 41 माह में सबसे अधिकतम भाव है। इस वजह से देश की आॅयल मार्केटिंग कंपनियों को मजबूरन दाम बढ़ाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी वजह ये भी है कि डाॅलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी देखने को मिल रही हैं। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 66.06 के स्तर पर खुला। जाे कि पिछले एक साल में रुपए का सबसे खराब प्रदर्शन हैं। इसके पहले भी कर्इ दिनों से रुपए का प्रदर्शन खराब रहा है। देश में लगभग 75 फीसदी तेल की जरूरतों को आयात के जरिए पूरा किय जाता है।।


देश के बड़े शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल





























शहरपेट्राेल के दाम

दिल्ली


74.08
कोलकाता76.78
मुंबर्इ81.93
चेन्नर्इ76.85

डीजल

























शहरडीजल के दाम


दिल्ली


65.31
कोलकाता68.01
मुंबर्इ69.54
चेन्नर्इ68.90

सरकार के दबाव से गिर रहे तेल कंपनियों के शेयर

हालांकि माना जा रहा है की कर्नाटक में होने वाले चुनावों के मद्देनजर सरकार घरेलू आॅयल मार्केटिंग कंपनियों को तेल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं करने दे रहीं है। जिसका असर इन कंपनियों के शयेर प्राइस में भी देखने को मिल रहा है।बता दें कि अभी पिछले हफ्ते ही खबर आर्इ थी की कर्नाटक चुनाव को ध्यान में सरकार ने देश की सरकारी तेल कंपनियों को 1 रुपए प्रति लीटर के बोझ को बर्दाश्ता करने को कहा था। जिसके बाद से तेल कंपनियों के शेयरो में बिकवाली का दौर देखने को मिला था।

Published on: