
मुंबर्इ। वैश्विक बाजारों में कमजोरी आैर कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी से आज हफ्ते के अंतिम काराेबारी दिन(शुक्रवार) शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान के साथ हुर्इ। बीएसर्इ का 30 अंको वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22 अंक गिरकर 34,405 के स्तर पर खुला। निफ्टी भी 12 अंको की गिरावट के साथ 10,553 के स्तर पर खुला। निफ्टी बैंक में 0.41 फीसदी की गिरावट रहा वहीं निफ्टी मिडकैप में 60 अंको की गिरावट देखी गर्इ। बाजार के शुरुआत में एवरेडी इंडस्ट्रीज आैर जेबी बैंक केमिकल्स के शेयर10 फीसदी तक टूटे।
सुबह 10:00 बजे - बाजार खुलने के कुछ समय बाद करीब 10 बजे तक सेंसेक्स आैर निफ्टी दाेनों में गिरावट देखने को मिल रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 56 लुढ़ककर 34,374 के स्तर पर आैर निफ्टी 20 अंक लुढ़ककर 10,543 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव
सेक्टोरियल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आइटी आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में मुनाफावसूल देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा तेजी आइटी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं अाॅटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रहा है। मेटल सेक्टर में 164 अंको के साथ सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है।
दिग्गज शेयरों को हाल
दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील(3.17), येस बैंक(2.83), भारती एयरटेल(2.64), एलएंडटी(1.74) आैर डाॅ रेड्डीज लैब्स(1.60) में खरीदारी देखने को मिल रही है। जबकि एक्सिस बैंक(-1.70), कोल इंडिया(-0.77), हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस काॅरपोरेशन(-0.65), सन फार्मा(-0.61), इंडसइंड बैंक(-0.57) के शेयराें में बिकवाली देखने को मिल रही है।
एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
आज हफ्ते के पांचवे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुर्इ। डाॅलर के मुकाबले आज रुपया 27 पैसे टूटकर 66.06 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही रुपया पिछले एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले गुरूवार को भी रुपए की शुरूआत गिरावट के साथ हुर्इ थी। जो कि दिनभर के कारोबार के बाद 3 पैसे टूटकर 65.78 के स्तर पर बंद हुआ।
Published on:
20 Apr 2018 10:07 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
