27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market: ऑटो और फार्मा शेयरों में आज आई अच्छी खासी तेजी, उधर लुढ़क गए सीमेंट और आईटी कंपनियों के शेयर

Stock Market News: ऑटो, मीडिया, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में आज तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर सीमेंट, ऑयल एंड गैस, प्राइवेट बैंक और आईटी सेक्टर में गिरावट दर्ज हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 27 Oct 2026, 4:06 PM IST

Stock Market Today

शेयर बाजार आज सपाट बंद हुआ है। (PC: ANI)

उतार-चढ़ाव भरे सेशन के बाद भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को सपाट बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.01 फीसदी या 8.08 अंक की मामूली गिरावट के साथ 73,598 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.02 फीसदी या 3.45 अंक की गिरावट के साथ 22,749 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 3.87 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.20 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.49 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.72 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.21 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.94 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.54 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.23 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 2.74 फीसदी, निफ्टी केमिकल्स में 1.63 फीसदी, निफ्टी500 हेल्थकेयर में 1.94 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी सीमेंट में 1.72 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.14 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.39 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.81 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 0.38 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स1,000.00+6.78%
भारती एयरटेल1,978.80+3.20%
बजाज ऑटो10,390.00+3.17%
बीएसई3,441.10+2.44%
ट्रेंट2,820.60+2.42%
मारुति सुजुकी11,450.00+2.05%
पावर ग्रिड251.75+1.92%
इटरनल331.00+1.67%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)367.95+1.36%
मैक्स हेल्थकेयर845.00+1.20%
टाइटन4,365.90+0.99%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज207.24+0.98%
आयशर मोटर्स7,165.00+0.92%
टेक महिंद्रा1,811.40+0.91%
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
एशियन पेंट्स2,277.00-1.94%
कोल इंडिया398.00-1.73%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज2,900.80-1.67%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)945.10-1.63%
टीसीएस2,496.90-1.50%
एक्सिस बैंक1,205.70-1.17%
आईसीआईसीआई बैंक1,386.90-1.15%
एचडीएफसी बैंक680.20-1.14%
एचडीएफसी लाइफ513.60-1.04%
टीवीएस मोटर कंपनी (TMPV)261.20-0.95%
बजाज फाइनेंस912.00-0.73%
अदाणी एंटरप्राइजेज2,490.00-0.72%
अपोलो हॉस्पिटल्स7,791.50-0.67%
एसबीआई लाइफ1,633.00-0.65%
सोर्स- एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)