Share Market News

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, अप्रैल के महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम मात्र 16 दिनों में 74 रुपए या उससे अधिक तीन बार कूद चुके हैं, आज पेट्रोल की कीमत 74.06 रुपए पहुंच चुकी है।

2 min read
Apr 16, 2018
petrol

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्‍ली में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। अप्रैल के महीने में यह तीसरा मौका है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी हुई है। जहां पेट्रोल 74 रुपए के पार कर गया है तो डीजल की कीमतें 65 रुपए के पार कर चुकी हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि पिछले एक साल में पेट्रोल की कीमतों में 6 रुपए से अधिक की बढ़ोत्‍तरी हो चुकी है। वहीं डीजल की कीमतें एक साल में 9 रुपए से अधिक बढ़ चुकी हैं।

16 दिन में तीन बार पहुंचा 74 पार
देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम मात्र 16 दिनों में 74 रुपए या उससे अधिक तीन बार कूद चुके हैं। अगर आज की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 74.06 रुपए पहुंच चुकी है। जबकि 7 अप्रैल को यह कीमत 74 और 8 अप्रैल को 74.02 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं बात मुंबई की करें तो पेट्रोल 81.83 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है। बता दें कि 16 जून 2017 से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना संशोधन जारी है। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि पिछले एक साल में पेट्रोल के दामों में 6 रुपए से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। मई 2017 में पेट्रोल की कीमत 68.28 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा था।

डीजल भी बढ़ा 3 बार
राजधानी दिल्ली में आज डीजल के दाम 65.18 रुपए प्रति लीटर है, वहीं आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में डीजल 69.41 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। अगर सिर्फ दिल्ली की बात करें तो पूरे अप्रैल के दौरान डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि अप्रैल में यह तीसरा मौका है जब डीजल 65 रुपए के पार बिकता हुआ देखा गया है। अन्य शहरों का हाल आप खुद देख सकते हैं। वहीं एक साल पहले के मुकाबले डीजल के दाम करीब 9 रुपए अधिक बढ़ चुके हैं। मई 2017 में 57.43 रुपए प्रति लीटर पर पेट्रोल बिक रहा था।

ये भी पढ़ें

डिफाल्टर्स पर सरकार मेहरबान, लोन चुकाने के लिए मिल सकती है राहत
Published on:
16 Apr 2018 03:29 pm
Also Read
View All