Share Market News

तेल की कीमतों से मिली राहत, दो दिनों में 45 पैसे सस्ता हुअा पेट्रोल, जानें आज की नर्इ दरें

शुक्रवार को पेट्रोल के भाव में 24 पैसे तो वहीं डीजल के भाव में 11 पैसे तक की कटौती की गर्इ है। कुल मिलाकर दो दिन में पेट्रोल की कीमतों में 45 पैसे आैर डीजल की कीमतों में 22 पैसे की कटौती हुर्इ है।
2 min read
Petrol Diesel
तेल की कीमतों से मिली राहत, दो दिनों में 45 पैसे सस्ता हुअा पेट्रोल, जानें आज की नर्इ दरें

नर्इ दिल्ली। दशहरा के अवसर पर तेल कंपनियों ने आम लोगों को आज बड़ी राहत दी है। पिछले तीन दिनों से पेट्रोल-डीलज की कीमतों में कोर्इ बढ़ोतरी नहीं हुर्इ। तेल कंपनियों ने आज (शुक्रवार) लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की ही। शुक्रवार को पेट्रोल के भाव में 24 पैसे तो वहीं डीजल के भाव में 11 पैसे तक की कटौती की गर्इ है। इसके पहले गुरूवार को भी तेल के दामों में कटौती हुर्इ थी। गुरूवार को पेट्रोल 21 पैसे तो वहीं डीजल 11 पैसे सस्ता हुआ था। कुल मिलाकर दो दिन में पेट्रोल की कीमतों में 45 पैसे आैर डीजल की कीमतों में 22 पैसे की कटौती हुर्इ है।

क्या है पेट्रोल की कीमत

इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है जिसके बाद दिल्ल में अब एक लीटर पेट्रोल का भाव 82.38 रुपए हो गया है। इसके पहले गुरुवार को यहां पेट्रोल 82.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिका था। आर्थिक राजधानी मुंबर्इ की बात करें तो यहां भी पेट्रोल की कीमतों में 24 पैसे की ही कटौती देखने को मिली है। मुंबर्इ में आज पेट्रोल 87.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार कोलकाता में भी 24 पैसे व चेन्नर्इ में 25 पैसेे पेट्रोल की कीमताें में कटौती हुर्इ है। इन दोनों शहरों में आज पेट्रोल का नया दाम क्रमशः 84.20 आैर 85.65 रुपए प्रति लीटर हुर्इ है।


डीजल के भाव में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती

शुक्रवार को डीजल की कीमतों के बारे में बात करें तो इसमें अाज एक बार फिर 11 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। आज की कटौती के बाद दिल्ली में अब डीजल का नया भाव 75.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि मुंबर्इ में डीजल आज 79.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में भी डीजल आज 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 77.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नर्इ में आज डीजल के भाव में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी की गर्इ है। चेन्नर्इ में आज डीजल 79.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Updated on:
19 Oct 2018 09:17 am
Published on:
19 Oct 2018 09:17 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न