Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर गिरावट, 2 फीसदी उछला क्रूड ऑयल

गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 8 से 10 पैसे प्रति लीटर की गिरावट डीजल के दाम में 12 से 13 पैसे प्रति लीटर की देखने को मिली गिरावट देश की राजधानी दिल्ली में 66 रुपए प्रति लीटर से नीचे आया डीजल 55 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हुआ ब्रेंट क्रूड, 2 फीसदी का इजाफा

2 min read
Feb 06, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 06th Feb 2020

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद फिर से कटौती देखने को मिली है। इस कटौती के बाद दिल्ली में डीजल के दाम 66 रुपए प्रति लीटर से नीचे आ गए हैं। वहीं बात पेट्रोल की बात करें तो गुरुवार को दाम 8 पैसे से लेकर 10 पैसे प्रति लीट तक की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। बुधवार को कारोबार में इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 2 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से चीन में क्रूड ऑयल की डिमांड कम देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी हो गई है।

पेट्रोल के दाम में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 8 से 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 72.89 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता और मुंबई में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 75.57 और 78.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 75.73 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है।

डीजल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 12 से 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल की कीमत में 12 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 65.92 और 68.29 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम 69.09 और 69.63 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

55 डॉलर बैरल पर आया ब्रेंट क्रूड ऑयल
वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम बुधवार को 2.45 फीसदी इजाफे के बाद 55.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत में 0.69 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा देखने को मिला। जिसके बाद दाम 51.10 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं।

Updated on:
06 Feb 2020 07:30 am
Published on:
06 Feb 2020 07:28 am
Also Read
View All