5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिनों में सोना 725 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता, चांदी में भी गिरावट

सोना 245 रुपए टूटकर 41645 रुपए प्रति दस ग्राम पर चांदी 30 रुपए उतरकर 47370 रुपए प्रति किलोग्राम पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 5 Feb 2020, 7:07 PM IST

Gold Price Today

Gold Price

नई दिल्ली। अंतरारष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं के मिश्रित रूख के बीच घरेलू स्तर पर ग्राहकी सुस्त होने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 245 रुपए टूटकर 41645 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 30 रुपए उतरकर 47370 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोने के दाम में 480 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। दो दिनों में सोना 725 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने के दाम में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-सेंसेक्स 350 अंकों की बढ़त के साथ बंद, टाटा मोटर्स में 11 फीसदी की तेजी

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी टूटे
लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 1.86 डॉलर टूटकर 1550.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा 0.60 डॉलर की तेजी लेकर 1551.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी 17.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। जानकारों की मानें तो चीनी सूचकांकों में स्थिरता और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सहकारी बैंक भी आरबीआई की जद में आए

रुपए में तेजी, वायदा बाजार में सोना गिरा
भारतीय रुपये की बात करें, तो यह बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 8 पैसे मजबूत होकर 71.17 पर करोबार कर रहा था। घरेलू इक्विटी बाजारों में बढ़त और विदेशी फंड के ताजा इन्फ्लो से रुपये में यह मजबूती आई है। वायदा बाजार की बात करें, तो तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दोपहर तीन बजकर 24 मिनट पर 67 रुपए की गिरावट के साथ 39,908 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।