5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंसेक्स 350 अंकों की बढ़त के साथ बंद, टाटा मोटर्स में 11 फीसदी की तेजी

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ हुआ बंद निफ्टी 50 ने लगाया शतक, 12089 अंकों पर हुआ बंद मेटल और बैंकिंग सेक्टर देखने को मिली बड़ी तेजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 5 Feb 2020, 6:19 PM IST

Share Market

Share market closed with rise after 2 days, Nifty crossed 12100

नई दिल्ली। भले ही बजट 2020 को अच्छी रैंकिंग ना मिली हो, उस दिन शेयर बाजार ने 900 से ज्यादा अंकों का गोता लगाया हो, लेकिन सोमवार से शेयर बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है। आर्थिक आंकड़ों के आने और तिमाही नतीजों के बेहतर रहने की वजह से शेयर बाजार में लगातार बूम है। बुधवार को भी बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ है। टाटा मोटर्स के शेयरों में करीब 11 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं यस बैंक के शेयर भी करीब 8 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं। बैंकिंग और मेटल सेक्टर अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। छोटी और मझौली कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर कारोबार किया। वहीं विदेशी निवेशकों के इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। जिसकी वजह से शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सहकारी बैंक भी आरबीआई की जद में आए

सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ हुए बंद
बजट के बाद शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए हैं। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 353.28 अंकों की बढ़त के साथ 41142.66 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 109.50 अंकों की बढ़त के साथ 12089.15 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 108 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई मिड-कैप ने डबल सेंचुरी लगाते हुए 209.42 अंकों पर बंद हुआ। वहीं विदेशी निवेशकों के इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 205.60 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

यह भी पढ़ेंः-इंफ्रा के बाद सर्विस और कंपोजिट सेक्टर में इजाफा, 7 साल के उच्चतम स्तर पर

सेक्टोरल इंडेक्स में बहार
सेक्टोरल इंडेक्स में बहार देखने को मिल रही है। बैंकिंग और मेटल सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 337.89 और बैंक निफ्टी 315.30 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं बीएसई मेटल 277.54 अंक और कैपिटल गुड्स 276.45 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बीएसई ऑटो 54.34, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 90.09, बीएसई एफएमसीजी 50.85, बीएसई हेल्थकेयर 58.41, बीएसई आईटी 89.53, तेल और गैस 189.41, बीएसई पीएसयू 82.91, बीएसई टेक 61.87 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-कर्ज में डूबी आरइंफ्रा से अनिल अंबानी के बेटों ने दिया 6 महीने में इस्तीफा

टाटा मोटर्स के शेयरों में 11 फीसदी की तेजी
आज टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़़त देखने को मिली। कंपनी का शेयर 11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं यस बैंक का शेयर 7.58 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयरों में 5.12 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 4.85 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 4.22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। वहीं जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयरों में 7.30 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है। हीरो मोटोकॉर्प 3.61 फीसदी, डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज 3.35 फीसदी, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 2.57 फीसदी और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में 2.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।