5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्ज में डूबी आरइंफ्रा से अनिल अंबानी के बेटों ने दिया 6 महीने में इस्तीफा

कंपनी ने 31 जनवरी को बीएसई को लिखे खत में दी जानकारी 6 हजार करोड़ के कर्ज संकट से जूझ रही अनिल की आरइंफ्रा 4 महीने में कंपनी के शेयरों में देखने को मिली 91 फीसदी की कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 5 Feb 2020, 2:13 PM IST

anil ambani with sons

Anil Ambani's sons resigned from Rinfra in 6 months

नई दिल्ली। अनिल अंबानी के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। रिलायंस कंयूनिकेशन के डूब जाने के बाद उनकी दूसरी बड़ी कंपनियों के घाटे में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में भी अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। हाल ही में अनिल अंबानी के दोनों बेटों जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ेंः-अमूल ने दिए संकेत, पांच रुपए प्रति लीटर तक हो सकता है दूध के दाम में इजाफा

6 महीने पहले किया था ज्वाइन
ताज्जुब की बात तो ये है कि दोनों 6 महीने पहले ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के तौर पर ज्वाइन किया था। दोनों बेटों के इस्तीफे की बात को कंपनी की ओर से बीएसई को बता दी गई है। जिसके बाद से कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी की ओर इस्तीफे कारण और दोनों के भविष्य के बारे में कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि रिलायंस इंफ्रा से पहले बड़े बेटे अंशुल अंबानी रिलायंस कैपिटल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। वहीं करीब साढ़े तीन साल पहले अनिल अंबानी के छोटे बेटे अनमोन को रिलायंस इंफ्रा के डिफेंस से जुड़े प्रोजेक्ट्स को देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ेंः-दुकानदार से बिल लेने पर लोगों को एक करोड़ रुपए का इनाम देगी मोदी सरकार

6 हजार करोड़ रुपए कंपनी पर कर्ज
मौजूदा समय में रिलायंस इंफ्रा पर 6,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। ऐसे में अनिल अंबानी के दोनों बेटों के अचानक इस्तीफे की खबर से निवेशकों का भरोसा और कम होने की आशंका है। जिसके संकेत शेयरों में गिरावट के रूप में देखने को मिल रही है। वहीं बीते चार महीनों की बात करें तो रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में 28 फीसदी की कमी आ चुकी है। वहीं बीते एक साल में कंपनी के शेयर 91 फीसदी तक नीचे आ चुके हैं।