Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए अपने शहर के दाम

पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर की गिरावट डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में मामूली गिरावट

2 min read
Feb 07, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 07th Feb 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। आज की गिरावट बीते कुछ दिनों के मुकाबले काफी बड़ी है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। जबकि डीजल के दाम में 24 पैसे से लेकर 26 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम एक बार फिर से 55 डॉलर से नीचे आ गए हैं। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इंटरनेशनल मार्केट और स्थानीय बाजारों में तेल दाम में गिरावट रह सकती है, जिसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आपके शहर में दाम कितने हो गए हैं...

पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.68, 75.36 और 78.34 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 75.51 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों के अनुसार बीते कुछ दिनों से पेट्रोल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही थी।

डीजल के दाम 24 से 26 पैसे तक की गिरावट
वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में आज 24 पैसे प्रति लीटर से लेकर 26 पैसे प्रति तक की गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 65.68 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता और मुंबई में डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 68.04 और 68.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में डीजल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर कम होने के बाद दाम 69.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Published on:
07 Feb 2020 07:17 am
Also Read
View All