पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की देखने को मिली कटौती आखिरी बार डीजल के दाम में सोमवार को हुआ था बदलाव
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel price today ) में लगातार राहत देखने को मिल रही है। लगातार दो दिनों तक पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में स्थिरता देखने के बाद आज यानी गुरुवार को 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार कटौती 6 नवंबर को देखने को मिली थी। वहीं डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में लगातार स्थिरता देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में कटौती होने से पेट्रोल और डीजल की कीमत में राहत देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
पेट्रोल की कीमत में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.95, 80.60 और 77.92 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में दाम 6 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 77.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आने वाने दिनों में पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है।
डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 8 नवंबर को आखिरी बार डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला था। उस दिन देश के चारों महानगरों में 10 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े थे। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.04, 68.45, 69.27 और 69.81 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।