Share Market News

क्रूड ऑयल 50 डॉलर के पार, भारत में फिर भी राहत जारी, जानिए कितने चुकाने होंगे पेट्रोल डीजल के दाम

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 50 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचे लगातार 7 वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत, नहीं हुआ किसी तरह का बदलाव

2 min read
Dec 14, 2020
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 17वें दिन स्थिर

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 50 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। उसके बाद भी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का दौर बना हुआ है। यह राहत है पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता की। 14 अगस्त को लगातार 7 वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।

डीजल की कीमत में बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 7 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 7वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

स्थिरता से पहले कितना हुआ था इजाफा
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ।

Updated on:
14 Dec 2020 07:56 am
Published on:
14 Dec 2020 07:37 am
Also Read
View All