लगातार 6 दिनों से हो रही थी पेट्रोल की कीमत में कटौती लगातार 9वें दिन डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
नई दिल्ली।आईओसीएल ( IOCL ) की वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में इनमें इजाफा हो सकता है। इसका कारण ये है कि आज यानी बुधवार को पेट्रोल के दाम ( petrol price today ) में लगातार हो रही कटौती पर ब्रेक लग गया। आज पेट्रोल के दाम में स्थिरता रखी गई है। वहीं डीजल की कीमत ( Diese Price Today ) में भी लगातार 9 वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वास्तव में क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसका असर स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी पड़ता हुआ दिखाई देगा। वैसे एक जनवरी 2020 से क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन ( Crude Oil Production ) कम हो रहा है। जिसकी वजह से क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा होगा।
पेट्रोल के दाम में कटौती पर लगा ब्रेक
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार लगातार 6 दिनों से देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार कटौती प ब्रेक लग गया। आज देश के सभी महानगरों में मंगलवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में देश के चारों महानगरों में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.63, 77.29 और 80.29 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसकी वजह से यहां पर पेट्रोल के दाम 77.58 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि 6 दिनों में कटौती के बाद पेट्रोल 37 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
डीजल की कीमत में लगातार देखने को मिल रही स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल की कीमत में लगातार 9वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। 8 नवंबर को आखिरी बार डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला था। उस दिन देश के चारों महानगरों में 10 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़े थे। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.04, 68.45, 69.27 और 69.81 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।