Share Market News

Budget 2021 वाले दिन इतनी चुकानी होगी पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए कितने हुए दाम

लगातार 5 वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को नहीं मिला कोई बदलाव जनवरी के महीने में 2.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल
2 min read
Feb 01, 2021
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 19th July 2020

नई दिल्ली। आज देश का बजट पेश होने वाला है, जिससे देश को काफी उम्मीदें हैं। उसकी एक वजह यह भी है कि कोरोना वायरस के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमत ने आम लोगों के बजट को काफी बिगाड़ कर रख दिया है। जनवरी के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2.50 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। वैसे यह लगातार 5 वां दिन है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो देश में फ्यूल की कीमत में इजाफा होने के आसार हैं।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार पांच दिनों से स्थिरता दिखाई दे रही है। उससे पहले पेट्रोल की कीमत में नियमित अंतराल में तेजी देखने को मिल रही थी। जिसकी वजह से पेट्रोल की कीमत देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 86.30 रुपए, 87.69 रुपए, 92.86 रुपए और 88.82 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं।

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार पांच दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आखिरी बाद इजाफा 27 जनवरी को देखने को मिला था। जिसके बाद देश ही राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 76.48 रुपए, 80.08 रुपए, 83.30 रुपए और 81.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

जनवरी कितना महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल
जनवरी 2021 में पेट्रोल और डीजल के दाम 2.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है। पहले बात डीजल की करें तो दिल्ली में 2.61 रुपए, कोलकाता में 2.64 रुपए, मुंबई में 2.75 रुपए और चेन्नई में 2.50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं पेट्रोल की कीमत की बात की जाए तो दिल्ली में 2.59 रुपए, कोलकाता में 2.49 रुपए, मुंबई में 2.52 रुपए और 2.32 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Updated on:
01 Feb 2021 08:09 am
Published on:
01 Feb 2021 07:56 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस