Share Market News

Today Petrol-Diesel Price : महीने के पहले दिन Diesel में राहत, कितने चुकाने होंगे Petrol के दाम

डीजल की कीमत में एक दिन की स्थिरता के बाद 10 पैसे प्रति लीटर दाम घटे 22 सितंबर के बाद से पेट्रोल की कीमत में लगातार देखने को मिल रही है स्थिरता

2 min read
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 29th Sept 2020

नई दिल्ली।डीजल की कीमत में एक दिन की स्थिरता के बाद डीजल की कीमत में एक बार फिर से सस्ता हो गया है। देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 9 से 11 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। अब देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है। सितंबर के महीने से डीजल की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत में स्थिरता का दौर जारी है। 22 सितंबर के बाद पेट्रोल के दाम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट आने से डीजल के दाम कम हो रहे हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोनल और डीजल दोनों के दाम में कमी देखने को मिल सकती है।

डीजल की कीमत में गिरावट
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज महीने के पहले दिन और अनलॉक 5 की शुरुआत में डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 10 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली हैै। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.53 रुपए और 74.05 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में डीजल 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता होने के बाद 76.93 रुपए प्रति लीटर का हो गया है। जबकि चेन्नई में डीजल 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जिसके बाद यहां पर दाम 76.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार 9वें दिन भी स्थिरता देखने को मिली है। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में गिरावट 22 सितंबर को देखने को मिली थी। उस दिन देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल 81.06, 82.59 और 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जहां दाम 84.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आज भी आपको वहीं दाम चुकाने होंगे।

सितंबर में कितना सस्ता हुआ फ्यूल
देश की राजधानी दिल्ली और बाकी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में सितंबर के महीने में गिरावट देखने को मिली है। पहले बात डीजल की कीमत करें तो दिल्ली में 3.03 रुपए, कोलकाता में 3.01 रुपए, मुंबई में 3.18 रुपए और चेन्नई में 2.95 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है। वहीं बात पेट्रोल की कीमत की करें तो दिल्ली में 0.97 रुपए, कोलकाता में 0.93 रुपए, मुंबई में 0.94 रुपए और चेन्नई में 0.86 रुपए दाम कम हो चुके हैं।

Updated on:
01 Oct 2020 07:03 am
Published on:
01 Oct 2020 06:57 am
Also Read
View All