एक दिन की स्थिरता के बाद देश के चारों महानगरों में Petrol Price में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देश की राजधानी Delhi में Petrol Price हुई 81 रुपए प्रति लीटर, Chennai में 84 रुपए के पार गए दाम
नई दिल्ली। देश में डीजल की कीमत ( Diesel Price ) के बाद अब पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price ) में आग लगी हुई है। एक दिन स्थिरता के बाद आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। जिसकी वजह से दिल्ली में पेट्रोल के दाम ( Petrol Price in Delhi ) में 81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि दक्षिण भारत के प्रमुख महानगर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। जबकि डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में भी आज फिर से स्थिरता देखने को मिली है। आपको बता दें कि रविवार से लेकर मंगलवार तक लगातार तीन दिनों तक पेट्रोल की कीमत में इजाफा देखने को मिला था। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) कितने चुकाने होंगे।
पेट्रोल की कीमत में फिर से बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में फिर से इजाफा देखने को मिला है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 81, 82.53, 87.68 और 84.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बतों दे कि इन पांच दिनों में पेट्रारेल के दाम में करीब 60 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।
डीजल की कीमत में लगातार स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम बुधवार वाले चुकाने होंगे। पेट्रोल के मुकाबले तुलना करें तो डीजल के दाम में 29 जून के बाद लगातार बढ़ते रहे हैं। वैसे देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में सरकार ने वैट में भी कटौती की है। जिसके बाद दाम 8 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं। वैसे आज आपको देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.56, 77.06, 80.11 और 78.86 रुपए प्रति लीटर तक चुकाने होंगे।