Share Market News

पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, जानिए दो महीने के बाद कितना हुआ बदलाव

पेट्रोल की कीमत में दो महीने के बाद बदलाव, 17 से 20 पैसे प्रति लीटर का इजाफा डीजल की कीमत में तेजी, 22 पैसे प्रति लीटर से 25 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

2 min read
Nov 20, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 20th July 2020

नई दिल्ली। आज यानी 20 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर से लेकर 20 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 22 पैसे प्रति लीटर से लेकर 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। इससे पहले पेट्रोल की कीमत में 29 जून को पेट्रोल की कीमत में इजाफा देखने को मिला था। वहीं डीजल की कीमत में 26 जुलाई के बाद डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं 2 अक्टूबर के बाद से डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिल रहा था। जबकि 22 सितंबर के बाद पेट्रोल की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पेट्रोल की और डीजल की कीमत इजाफे के बाद कितनी हो गई है।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेेट्रोल की कीमम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 81.23 और 84.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत में क्रमश: 20 और 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद कोलकाता में पेट्रोल के दाम 82.79 और मुंबई में 87.92 रुपए प्रति लीटर हो गई है। आपको बता दें पेट्रोल की कीमत में 29 जून के बाद पहली बार इजाफा देखने को मिल रहा है। जबकि 22 सिंतंबर के बाद से पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा था।

डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
वहीं बात डीजल की कीमत की करें तो देश की राजधानी से लेकर बाकी महानगरों में डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। नई दिल्ली और चेन्नई में डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 70.68 और 76.17 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता और मुंबई डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 74.24 और 77.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल की कीमत में आखिरी बार बढ़ोतरी जुलाई के आखिरी हफ्ते में देखने को मिली थी। जबकि 2 अक्टूबर के बाद डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

क्रूड ऑयल की कीमत में इजाफा
वास्तव में बीते कुछ दिनों से कोरोना वैक्सीन की सकारात्मक रिपोर्ट आने की वजह से क्रूड ऑयल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। अगर बात इंटरनेशनल मार्केट की करें तो मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम 44 डॉलर प्रति बैरल पर है। जबकि अमरीकी ऑयल डब्ल्यूटीआई के दाम 42 डॉलर प्रति बैरल के काफी करीब आ गए हैं। जबकि भारत के वायदा बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 3076 रुपए प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसी वजह से ऑयल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है।

Published on:
20 Nov 2020 08:08 am
Also Read
View All