Share Market News

Petrol Diesel Price Today : दो हफ्तों से एक जैसे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

लगातार 14 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को नहीं मिला बदलाव इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

2 min read
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में 11वें दिन बदलाव नहीं

नई दिल्ली। जहां एक ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम एक फिर से 3 फीसदी की गिरावट के बाद 50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। जबकि की कीमत 52 डॉलर पर पहुंच गई थी। जबकि अमरीकी ऑयल 49 डॉलर से 47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। दूसरी ओर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 8 दिसंबर से कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि उससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में तेजी देखने को मिल रही थी और दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।

दो हफ्तों से डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 14 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 14 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

स्थिरता से पहले देखने को मिली थी महंगाई
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

Updated on:
21 Dec 2020 09:00 am
Published on:
21 Dec 2020 08:45 am
Also Read
View All