Share Market News

Petrol Price में जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने हो गए हैं दाम

पेट्रोल की कीमत देश के चारों महानगरों में देखने को मिली 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी डीजल के दाम में देखने को मिल रही है लगातार स्थिरता, क्रूड ऑयल के दाम में तेजी

2 min read
Aug 21, 2020
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 21th Aug 2020

नई दिल्ली।पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price ) में लगातार इजाफे की वजह से आम लोगों को परेशानी में डाल दिया है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार दूसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। वैसे रविवार को दाम बढऩे का सिलसिला शुरू हुआ था, बीच में एक दिन दाम स्थिर रहे और फिर लगातार दो दिनों से कीमतों में वृद्घि देखने को मिल रही है। आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Hike ) में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में स्थिरता देखी जा रही है। वहीं क्रूड ऑयल के दाम फिर से तेज हो गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल ( Petrol Diesel Price Today ) के कितने दाम चुकाने होंगे।

पेट्रोल के दाम में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद तीनों महानगरों में दाम 81.19, 82.72 और 87.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि चेन्नई में यह इजाफा 17 पैसे प्रति लीटर का देखने को मिला है। जिसके बाद यहां पर दाम 84.26 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। रविवार से लेकर अब तक लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। बस बुधवार के दिन दाम में स्थिरता देखने को मिली थी।

डीजल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों के लोगों को डीजल के दाम गुरुवार चुकाने होंगे। पेट्रोल के मुकाबले तुलना करें तो डीजल के दाम में 29 जून के बाद लगातार बढ़ते रहे हैं। वैसे देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में सरकार ने वैट में भी कटौती की है। जिसके बाद दाम 8 रुपए प्रति लीटर कम हो गए हैं। वैसे आज आपको देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.56, 77.06, 80.11 और 78.86 रुपए प्रति लीटर तक चुकाने होंगे।

Updated on:
21 Aug 2020 09:24 am
Published on:
21 Aug 2020 09:18 am