Share Market News

Petrol Diesel Price Today : 42 दिन के बाद महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आज कितने हुए दाम

11 जनवरी के बाद से पेट्रोल के दाम में नहीं हुई थी कटौती आज पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की हुई कटौती डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2020, 9:32 AM IST
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 22nd Feb 2020

नई दिल्ली। 11 जनवरी के बाद यानी 42 दिन में पहली बार पेट्रोल की कीमत में महंगाई देखने को मिली है। तब से अब पेट्रोल सस्ता हो रहा था या फिर स्थिरता देखने को मिल रही थी। वहीं डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन स्थिरता देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमत में इजाफा होने के कारण पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत में कितना रुपया चुकाना होगा।

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.94, 74.58 और 74.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में पेट्रोल के दाम में 4 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद यहां पर दाम 77.60 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आखिरी बार पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी 11 जनवरी को हुई थी। उसके बाद गिरावट आनी शुरू हो गई थी।

लगातार चौथे दिन डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में भी लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 64.65, 66.97, 67.75 और 68.27 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Updated on:
22 Feb 2020, 9:32 AM IST
Published on: