2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Virus Impact : सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, विदेशों में 7 साल के उच्चतम स्तर पर

भारतीय वायदा बाजार में सोना 42,509 रुपए के लाइफटाइम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा लंदन और न्यूयार्क में सोना हाजिर 12.25 डॉलर बढ़कर 1633.85 डॉलर प्रति औंस पर विदेशों में चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की बढ़त लेकर 18.52 डॉलर प्रति औंस बोली गई महाशिवरात्रि पर दिल्ली सर्राफा बाजार रहे बंद, गुरुवार को कम हुए थे सोने के दाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 22 Feb 2020, 7:51 AM IST

नई दिल्ली। जहां महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार का थोक कारोबार बंद रहा। वहीं भारतीय वायदा बाजार में सोना लाइफटाइम हाइक पर पहुंच गया। वहीं विदेशों में सोना 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। जानकारों के अनुसार चीन में कोरोना वायरस के मामलों में बढोतरी होने की खबर से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिहाज से कीमती धातुओं का रूख किया है। जिसकी वजह से विदेशी बाजारों में सोना और चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली। यही कारण है कि भारतीय वायदा बाजार में सोना नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंः-मूडीज के बाद क्रिसिल ने चेताया, इंडियन इंडस्ट्री पर लंबे समय तक रहेगा कोरोना का असर

वायदा कारोबार में सोना नई उंचाई पर
आज भारतीय वायदा बाजार शाम को शुरू हुआ और बाजार खुलते ही 3 अप्रैल अनुबंध का सोना 42210 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला। उसके बाद जो सोने ने तेजी पकड़ी तो 42509 रुपए प्रति दा ग्राम पर जाकर ही रुकी। जानकारों की मानें तो विदेशों सोने के दाम में तेजी की वजह से घरेलू बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। एजेंल ब्रोकिंग कमोडिटी एंड रिसर्च के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता के अनुसार सोने के दाम में कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है। विदेशी बाजारों में अभी कीमती धातुओं की ओर मूव कर रहे हैं। जिसकी वजह से भारतीय वायदा बाजारों में सोना हिट कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः-क्या महाशिवरात्रि के दिन भारत में 1.25 करोड़ लीटर दूध बर्बाद होता है?

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
वहीं बात लंदन और न्यूयार्क बाजारों की करें तो सोना 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 12.25 डॉलर बढ़कर 1633.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा 2.70 डॉलर चढ़कर 1619.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की बढ़त लेकर 18.52 डॉलर प्रति औंस बोली गई। वास्तव में कोरोना वायरस के नए मामले आने की वजह से निवेशकों ने कीमती धातुओं की ओर निवेश करना बेहतर समझा। जिसका असर सोना और चांदी के दाम में देखने को मिला है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

दिल्ली सर्राफा बाजार रहे बंद
वहीं बात दिल्ली के सर्राफा बाजार की करें तो महाशिवरात्रि की वजह से बाजार पूरी तरह से बंद हुआ। यहां के कारोबारियों के अनुसार स्थानीय बाजार में अवकाश रहा। थोक में कारोबार नहीं हुआ जबकि खुदरा में कारोबार हुआ। देखने को मिला। आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 325 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि चांदी के दाम की बात करें तो 420 रुपए प्रति किलो का इजाफा देखने को मिला था।