2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

आखिरी बार मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता 10 फरवरी के बाद से पेट्रोल के दाम में 21 और डीजल 42 पैसे हुआ सस्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 21 Feb 2020, 7:41 AM IST

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 21st Feb 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की की कीमत में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। 10 फरवरी के बाद से अधिकतर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर ही रहे हैं। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल की कीमत में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको आज पेट्रोल और डीजल पर कितने दाम चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः-अगले महीने देश को मिलेगा होली का तोहफा, कम हो सकते हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम मंगलवार वाले चुकाने होंगे। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.89, 74.53 और 74.68 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंंबई में 4 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी, जिसके बाद दाम 77.56 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः-2 मार्च को आए SBI Cards का IPO, 750 से 755 रुपए होगा प्राइस बैंड

डीजल के दाम स्थिर
वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में भी लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 64.65, 66.97, 67.75 और 68.27 रुपए प्रति लीटर देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।