2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले महीने देश को मिलेगा होली का तोहफा, कम हो सकते हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिए संकेत कम हो सकते हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम सितंबर के बाद से लगातार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में देखने को मिली है बढ़ोतरी केंद्रीय मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण घरेलू गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी नहीं होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 21 Feb 2020, 7:18 AM IST

domestic_gas_cylinder.png

Domestic gas cylinder price may be reduced in next month, Said Pradhan

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद विपक्ष और देश की जनता के निशाने पार आई केंद्र सरकार ने राहत के संकेत दिए हैं। देश की जनता हो होली का बड़ा तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकेत दिए हैं कि मार्च के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती देखने को मिल सकती है। वहीं उन्होंने इस बात का स्पष्टीकरण दिया कि हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं होगा। आपको बता दें कि फरवरी के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 150 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं सितंबर 2019 के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ेंः-सोने के दाम में 325 रुपए की गिरवट, चांदी 420 रुपए उछली

इंटरनेशनल कीमतों की वजह से बढ़े थे दाम
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार फरवरी महीने में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखने को मिली थी, जिसका असर फरवरी के महीने में एलपीजी कीमतों में इजाफा करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले महीनों में एलपीजी की कीमतों में कमी आ सकती है। इससे पहले 13 फरवरी को सरकार की ओर से बयान आया था कि इंटरनेशनल मार्केट में जनवरी 2020 में एलपीजी की कीमत 448 डॉलर मीट्रिक टन से बढ़कर 567 डॉलर मीट्रिक टन हो गई थी। जिसकी वजह से एलपीजी की कीमतों में इजाफा करना पड़ा था।

यह भी पढ़ेंः-2 मार्च को आए SBI Cards का IPO, 750 से 755 रुपए होगा प्राइस बैंड

11 फरवरी की रात को बढ़े थे दाम
घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हर महीने अपडेट होता है। बजट से पहले कर्मशियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा का दिया गया था, लेकिल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा या यूं कहें कि कोई बदलाव नहीं हुआ था। 11 जनवरी की रात को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया। देश के चारों महानगरों में नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत में जाफे की बात करें तो 144.50 रुपए से 149 रुपए तक की बढोतरी की गई। देश की राजधानी दिल्ली दिल्ली में 144.50 रुपए के इजाफे के साथ गैस सिलिंडर के दाम 858.50 रुपए हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 149 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 896.00 रुपए में सिलिंडर मिलेगा। मुंबई में 145 रुपए और चेन्नई 147 रुपए की बढ़ोतरी के साथ दोनों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंड के दाम क्रमश: 829.50 और 881 रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ेंः-Corona Virus Impact : शेयर बाजार 153 अंक गिरकर बंद, बैंक शेयरों में उछाल

छह महीने में गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा
वहीं बात अगस्त के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की बात करें तो बीते 6 महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर दाम में 300 रुपए तक का इजाफा हो चुका है। देश की राजधानी दिल्ली में इस दौरान 284 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं कोलकाता में 295 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं मुंबई में 283 और चेन्नई में 290.50 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं सब्सिडी गैस सिलेंडर की बात करें तो पिछले महीने तक सब्सिडी वाली कुकिंग गैस के दाम पिछले छह महीने में 13 पर्सेंट यानी 62 रुपए प्रति सिलिंडर बढ़ गए हैं। बता दें कि रसोई गैस के कुल 27.6 करोड़ के करीब उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब दो करोड़ को सब्सिडी नहीं मिलती है।