2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने के दाम में 325 रुपए की गिरवट, चांदी 420 रुपए उछली

सोना 325 रुपए टूटकर 42845 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा चांदी 420 रुपए की तेजी लेकर 49,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 20 Feb 2020, 5:24 PM IST

Gold Rate Today

Gold and silver price rise due to Corona virus

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोना 325 रुपए टूटकर 42845 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 420 रुपए की तेजी लेकर 49,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। वहीं लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.65 डॉलर टूटकर 1,609.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 4.50 डॉलर उतरकर 1,603डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर गिरकर 18.22 डॉलर प्रति औंस पर रही।

यह भी पढ़ेंः-2 मार्च को आए SBI Cards का IPO, 750 से 755 रुपए होगा प्राइस बैंड

स्थानीय बाजार में गिरावट
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 325 रुपए गिरकर 42845 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट लेकर 42675 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपए टूटकर 31,000 रुपए पर रही। चांदी हाजिर 420 रुपए की तेजी के साथ 49,020 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 115 रुपए की छलांग लगाकर 47,570 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।

यह भी पढ़ेंः-Corona Virus Impact : शेयर बाजार 153 अंक गिरकर बंद, बैंक शेयरों में उछाल

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 42,845 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 42,675 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 49,020 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 47,570रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 31,000 रुपए