
Sensex slips over 200 points, Nifty falls below 12300 points
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का असर पूरे एशियाई बाजार में देखने को मिला। जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि छोटी और मझौली कंपनियों के इंडेक्स में अच्छी बढ़त देखने को मिली। ने एफएमसीजी, आईटी और ऑयल सेक्टर में 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं विदेशी निवेशकों की ओर अच्छी खरीदारी देखने को मिली। 100 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंक शेयरों में आज तेजी देखने को मिली।
शेयर बाजार में गिरावट
आज शेयर बाजार में कोरोना वायरस के असर के चलते गिरावट के साथ बंद हुआ। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 152.88 अंकों की गिरावट के साथ 41170.12 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 45.05 अंकों की गिरावट के साथ 12080.85 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप में 77.68 अंकों की बढ़त देखने को मिली। जबकि बीएसई मिड-कैप 68.49 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं विदेशी निवेशकों का इंडेक्ससीएनएक्स मिडकैप 118.30 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
आईटी और ऑयल सेक्टर में गिरावट
आज आईटी, ऑयल और कंज्यूमर ड्यूबल्स सेक्टर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 190.38 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं आईटी सेक्टर 135.45 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। तेल और गैस सेक्टर में 103.88 अंक और बीएसई टेक में 54.09 की गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर बैैंक सेक्टर के तहत बैंक एक्सचेंज 120.28 अंक और बैंक निफ्टी 89.20 अंकों की बढ़त के साथ् बंद हुए हैं। वहीं बीएसई ऑटो 20.69, कैपिटल गुड्स 37.72, बीएसई हेल्थकेयर 25.85, बीएसई मेटल 95.08 और बीएसई पीएसयू 33.49 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।
बैंक शेयरों में देखने को मिली तेजी
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक3.53 फीसदी की बढ़त के साथ् बंद हुआ। वहीं आईपीओ के ऐलान के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 2.51 फीसदी तक उछल गए। टाटा स्टील 2.47 फीसदी, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 1.68 फीसदी और पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सिपला 2.79 फीसदी, एशियन पेंट्स 2.26, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.86, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस 1.82 और नेस्ले इंडिया 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
Updated on:
20 Feb 2020, 4:13 PM IST
Published on:
20 Feb 2020, 4:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.