Share Market News

Petrol Diesel Price Today : दिन 16, पेट्रोल और डीजल का दाम नहीं बदला

8 दिन दिसंबर के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं इंटरनेशनल मार्केट में तीन दिन 3 डॉलर प्रति बैरल सस्ता हुआ क्रूड ऑयल
2 min read
Dec 23, 2020
Petrol Diesel Price: पेट्रोल 90 और डीजल 82 के करीब पहुंचा
Petrol Diesel Price: पेट्रोल 90 और डीजल 82 के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। बीते 16 दिन से पेट्रोल और डीजल का नहीं बदला है। देश के चारों महानगरों में आम लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने पड़ रहे हैं। यही वो आखिरी दिन है जब फ्यूल की कीमत में चेंज देखने को मिला था। उसके बाद से स्थिरता देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर कोरोना के नए स्ट्रेन से क्रूड ऑयल की कीमतों को भी झटका लग है। क्रूड ऑयल के दाम बीते तीन दिनों में 3 डॉलर कम हो गए हैं। जानकारों की मानें तो यूरोपीय देशों में एक बार फिर से लॉकडाउन लगने और कई देशों द्वारा फ्लाइट रद करने के कारण क्रूड ऑयल की कीमत में दबाव देखने को मिला है।

डीजल के दाम में बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 16 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 16 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

स्थिरता से पहले देखने को मिली थी महंगाई
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

Published on:
23 Dec 2020 08:35 am