Share Market News

Petrol Diesel Price Today : दिल्ली में 72 रुपए के पहुंचा पेट्रोल, डीजल 6 हफ्ते के बाद हुआ महंगा

पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी 11 जनवरी के बाद डीजल के दाम में हुआ इजाफा, 5 पैसे की बढ़ोतरी 6 हफ्तों में पेट्रोल और डीजल के दाम में हु्ई थी 4 रुपए से ज्यादा की कटौती

2 min read
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 23rd Feb 2020

नई दिल्ली। अब पेट्रोल और डीजल के दाम में सस्ते का दौर खत्म हो गया है। पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72 रुपए प्रति लीटर के पार चले गए हैं। वहीं डीजल के दाम में 6 हफ्तों के बाद बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो बीते दिनों जिस तरह से क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा देखने को मिला था, उसका असर अब पेट्रोल और डीजल के दाम में देखने को मिल रहा है।

आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल और ज्यादा महंगा हो सकता है। आपको बता दें कि 6 हफ्तों के दौरान पेट्रोल और डीजल 4 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हुआ था। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।

72 रुपए पार हुए दिल्ली में पेट्रोल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.65 और 77.67 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 74.81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यह लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ था। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

डीजल के दाम में 6 हफ्ते में बाद इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल की कीमत में 6 हफ्ते के बाद डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। देश के चारों महानगरों में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद डीजल के दाम देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 64.70, 67.02, 67.80 और 68.32 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम में 11 जनवरी के बाद इजाफा देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो डीजल के दाम में आनेउ वाले दिनों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

6 हफ्तों में 4 रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है पेट्रोल और डीजल
अगर बीते 6 हफ्तों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की बात करें तो 4 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हुआ है। आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में 4.12 रुपए प्रति लीटा सस्ता हुआ है। वहीं कोलकाता 4.06 रुपए, मुंबई 4.04 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई 4.30 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

वहीं डीजल के दाम की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 4.52 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जबकि कोलकाता 4.57 रुपए, मुंबई 4.79 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई 4.83 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

Updated on:
23 Feb 2020 09:45 am
Published on:
23 Feb 2020 09:42 am