2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में सोना खरीदना हुआ महंगा, 44 हजार के साथ ऑल टाइम हाईक पर

सोना 1175 रुपए की उछाल लेकर 44020 रुपए प्रति दस ग्राम पर चांदी 830 रुपए की चमकते हुए 49850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 22 Feb 2020, 4:30 PM IST

Gold Price Today

Gold two and silver prices reached three week low

नई दिल्ली। भारत में शादियों के मौके पर सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है। ऐसे में लोगों का यही मानना होता है कि जब वो सोना खरीदने जाएं तो सस्ता हो, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश में शादी के मौके पर सोना खरीदना महंगा हो गया है। देश में पहली बार हाजिर बाजार यानी सर्राफा दुकानों पर मिलने वाला सोना अपने ऑल टाइम हाइक पर पहुंच गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोना 44 हजार के पार चला गया है।

वहीं चांदी की कीमत 50 हजार प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है। आपको बता दें कि कल यानी शुक्रवार को विदेशी बाजारों में सोना 1600 डॉलर से उपर चला गया था। जो अपने 7 साल के उच्चतम स्तर पर था। जिसके बाद दोपहर बाद खुले भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमतें 42700 के आपपास ऑल टाइम हिट कर गई थीं। जिसका असर आज हाजिर भाव में देखने को मिला है।

यह भी पढ़ेंः-करीब 9000 दवा कंपनियों ने मांगी है 'रिश्वत' पर टैक्स में छूट

कोरोना वायरस का असर, सोना रिकॉर्ड स्तर पर
चीन में कोरोना वायरस के नए मामले आने के साथ ही इसके दुनिया के कई अन्य देशों में फैलने की रिपोर्ट के निवेशकों के कीमती धातुओं में सुरक्षित निवेश करने के कारण रही भारी तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1175 रुपए की उछाल लेकर पहली बार 44 हजार रुपए के पार 44020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 830 रुपए की चमकते हुए 49850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

महाशिवरात्रि के कारण स्थानीय स्तर पर शुक्रवार को बाजार बंद रहा था। हालांकि वैश्विक स्तर पर पिछले सत्र में भी कीमती घातुओं में तेजी रही थी और सप्ताहांत पर इसमें अधिक बढोतरी दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सोने के दाम में 325 रुपए प्रति दस ग्राम की कटौती देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः-सोनभद्र में 3600 टन सोना मिलने के बाद कहां खड़ा है भारत?

विदेशी बाजारों में सोना रिकॉर्ड स्तर पर
लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर सप्ताहांत पर 10 डॉलर चढ़कर 1643.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा 25.80 डॉलर बढ़कर 1642.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विश्लेषकों का कहना है कि शेयर बाजार में जारी उतार चढ़ाव के बीच कोरोना वायरस की वजह से मांग प्रभावित होने की आशंका में कच्चे तेल में हुए गिरावट के कारण निवेशकों ने कीमती धातुओं का रूख किया है, जिसके कारण पिछले तीन सत्रों में कीमती धातुओं में भारी तेजी देखी गई है।

इसी के कारण सोना 1600 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और अभी भी इसमें तेजी आने की संभावना बनी हुई है। गुरूवार को बंद कारोबार की तुलना में सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.01 प्रतिशत उतरकर 18.48 डॉलर प्रति औंस बोली गई। हालांकि गुरूवार को इसमें भी भारी तेजी देखी गई थी।

यह भी पढ़ेंः-30 साल पहले जब 'ताज' की वजह से डोलाल्ड ट्रंप हो गए थे दिवालिया

सोना करीब 1200 रुपए चमका
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1175 रुपए की उछाल लेकर 44020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा जो देश में सोना का अब तक सबसे रिकॉर्ड स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही की तेजी लेकर 43850 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए चमककर 31,100 रुपए प्रति इकाई पर रही।

चांदी हाजिर 830 रुपए की तेजी के साथ 49,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 434 रुपए की छलांग लगाकर 48,304 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 10 -10 रुपए बढ़कर 980 रुपए और 990 रुपए प्रति इकाई पर रहे।

यह भी पढ़ेंः-Indus-Infratel merger से बनेगी दुनिया की दूसरी मोबाइल टॉवर कंपनी

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 44,020 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 43,850 रुपए
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 49,850 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 48,304रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 990 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 31,100 रुपए