Share Market News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव, जानिए आज के दाम

लगातार 18वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव 7 दिसंबर को आखिरी बाजार पेट्रोल और डीजल के दाम में हुआ था चेंज

2 min read
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 17th July 2020

नई दिल्ली। क्रू्ड ऑयल की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 51 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है। वहीं दूसरी ओर अमरीकी ऑयल के दाम 49 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर भारत में स्थानीय स्तर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह लगातार 18वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।

डीजल की कीमत में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 17 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 17 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

स्थिरता से पहले देखने को मिली थी महंगाई
नवंबर से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिल चुका है। अगर बात पेट्रोल की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

Updated on:
25 Dec 2020 08:01 am
Published on:
25 Dec 2020 07:43 am
Also Read
View All