Share Market News

दो दिन के बाद फिर हुआ Diesel सस्ता, जानिए कितनी हो गई है Petrol की कीमत

दो दिन से देखने को मिल रही थी पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता डीजल में 17 पैसे लेकर 20 पैसे तक की कटौती, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं

2 min read
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 25th Sept 2020

नई दिल्ली। लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में एक बार फिर से कटौती देखने को मिली है। यह कटौती देश के चारों महानगरों में 17 पैसे प्रति लीटर से लेकर 20 पैसे प्रति लीटर तक देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट की वजह से डीजल के दाम में और ज्यादा कटौती देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते है कि आज की कटौती के बाद आपके शहर तमें डीजल कितना सस्ता हो गया है और पेट्रोल के दाम कितने हो गए हैं।

डीजल की कीमत कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में दो दिन की स्थिरता के गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल 18 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल क्रमश: 71.10 रुपए और 74.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में डीजल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं, जिसके बाद यहां पर दाम 77.53 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता होने के बाद डीजल के दाम 76.55 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन भी स्थिरता देखने को मिली है। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में गिरावट 22 सितंबर को देखने को मिली थी। उस दिन देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल 81.06, 82.59 और 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जहां दाम 84.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आज भी आपको वहीं दाम चुकाने होंगे।

सितंबर में कितना सस्ता हुआ फ्यूल
देश की राजधानी दिल्ली और बाकी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में सितंबर के महीने में गिरावट देखने को मिली है। पहले बात डीजल की कीमत करें तो दिल्ली में 2.46 रुपए, कोलकाता में 2.44 रुपए, मुंबई में 2.58 रुपए और चेन्नई में 2.41 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है। वहीं बात पेट्रोल की कीमत की करें तो दिल्ली में 0.97 रुपए, कोलकाता में 0.93 रुपए, मुंबई में 0.94 रुपए और चेन्नई में 0.86 रुपए दाम कम हो चुके हैं।

Updated on:
25 Sept 2020 08:04 am
Published on:
25 Sept 2020 07:58 am