Share Market News

Diesel Price में महंगाई का तड़का जारी, लगातार दो दिनों में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

रविवार के दिन देश की राजधानी दिल्ली में Diesel Price में 15 पैसे का इजाफा, दाम 82 रुपए के करीब जुलाई के महीने में 1.39 पैसे प्रति लीटर का हो चुका है इजाफा, Petrol Price में बदलाव नहीं

2 min read
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 26th July 2020

नई दिल्ली। देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत ( Diesel Price ) में लगातार दूसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) 82 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत ( Diesel Price Hike ) में 13 पैसे प्रति लीटर से 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। जबकि दो दिनों में यह इजाफा 26 पैसे से 30 पैसे प्रति तक देखने को मिल चुका है। जुलाई के महीने की बात करें तो डीजल के दाम में 1.35 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में किसी तरह की बढ़ोजरी देखने को नहीं मिली है। पेट्रोल के दाम में 29 जून 2020 के बाद से स्थिरता देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) कितने हो गए हैं।

डीजल के दाम में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में आज लगातार दूसरे दिन इजाफा देखने को मिला है। डीजल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर से 15 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला है। जहां देश की राजधानी दिल्ली की करें तो 15 पैसे प्रति लीटर की करें तो दाम 81.94 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 77.04 और 78.86 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी मुंबई में डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद 80.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

जुलाई के महीने में कितना महंगा हुआ डीजल
जुलाई के महीने की बात करें तो डीजल के दाम में जुन के मुकाबले कम ही महंगाई बढ़ी है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 1.39 रुपए, कोलकाता में 1.40 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 1.28 रुपए और चेन्नई में 1.14 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। जबकि जून के महीने में डीजल की कीमत में 11 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। सबसे ज्यादा दाम देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिले थे। यानी अब तक देश की राजधानी में डीजल के दाम में 12.39 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महनगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 27 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि 29 जून को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद देश देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 80.43 रुपए, 82.10 रुपए, 87.19 रुपए और 83.63 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Updated on:
26 Jul 2020 07:42 am
Published on:
26 Jul 2020 07:34 am
Also Read
View All