Share Market News

Petrol Diesel Price Today : फटाफट जानिए होली के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत, कितने हुए दाम

Petrol Diesel Price Today : रंगों वाली होली के दिन देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लगातार चौथा दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है।
2 min read
Mar 29, 2021
Petrol and diesel price: नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
Petrol and diesel price: नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today। पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में लगातार चौथे दिन देश के चारों महानगरों में कोई बदलाव देखने को नहीं हुआ है। सभी महानगरों में पिछले सप्ताह के गुरुवार वाले दाम ही लागू होंगे। वहीं दिल्ली एनसीआर के बाकी शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीाबाद में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है। आपको बता दें कि गुरुवार से पहले लगातार दो दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा गिरावट आ गई थी। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के लोगों को गुरुवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह गुरुवार को पेट्रोल के दाम कम होने के बाद क्रमश: 90.78 रुपए, 90.98 रुपए, 97.19 रुपए और 92.77 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

महानगरों में डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन स्थिरता देखने को मिली है। अब चारों महानगरों में पिछले सप्ताह गुरुवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। गुरुवार को जब डीजल की कीमत में गिरावट आई थी तो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत क्रमश: : 81.10 रुपए, 83.98 रुपए, 88.20 रुपए और 86.10 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

एनसीआर के बाकी शहरों में भी दाम स्थिर
वहीं दूसरी ओर एनसीआर के बाकी चारों शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। नोएडा में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 89.08 रुपए और 81.56 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 88.93 रुपए और डीजल 81.39 रुपए प्रति लीटर है। गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 88.73 रुपए और 81.68 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ेंगे। फरीदाबाद में पेट्रोल और डीजल के दाम में भी स्थिरता है। यहां पर पेट्रोल के दाम 89 रुपए और डीजल की कीमत 81.92 रुपए प्रति लीटर थी।

Published on:
29 Mar 2021 08:23 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस