Share Market News

Petrol Diesel Price Today: आसमान पर पहुंचे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी हो गई कीमत

लगातार चौथे दिन पेट्रोल की कीमत में इजाफा इजाफा, 21 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े दाम डीजल की कीमत में लगातार चौथे हुई बढ़ोतरी, 28 से 31 पैसे प्रति लीटर तक का हुआ इजाफा
2 min read
Petrol Diesel Price:  पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार इजाफा होने के कारण दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। नवंबर के महीने में नौंवी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है। इन नौ दिनों में सिर्फ एक दिन ऐसा रहा कि बदलाव देखने को नहीं मिला। वर्ना लगातार तेजी देखने को मिलती रही है। बात रविवार की करें तो पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे से 21 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला है। जबकि डीजल की कीमत में 28 से 31 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको रविवार के दिन पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे....

पेट्रोल की कीमत में महंगाई जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे प्रति लीटर से 21 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला हैै। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद 82.34 और 89.02 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता में 20 पैसे और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद दोनों महानगरों में दाम 83.87 और 85.31 रुपए प्रति हो गए हैं।

डीजल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार चौथे दिन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 72.42 और 75.99 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में 31 और चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 78.97 और 77.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

नवंबर में इतनी बढ़ चुकी हैं पेट्रोल डीजल की कीमत
नवंबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी इजाफा देखने को मिला है। अगर बात पेट्रोल के दाम की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 1.25 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में 1.28 रुपए, कोलकाता में 1.27 रुपए, मुंबई 1.28 रुपए और चेन्नई में 1.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 1.97 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 2.01 रुपए, मुंबई में 2.11 रुपए और चेन्नई में 1.88 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Updated on:
29 Nov 2020 08:07 am
Published on:
29 Nov 2020 08:03 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न