Share Market News

नवंबर में दो रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल, जानिए पेट्रोल पर कितने बढ़े दाम

लगातार चार दिनों की तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं नवंबर के महीने में कुल 9 दिनों तक हुआ इजाफा, पेट्रोल में 1.25 रुपए तक इजाफा
2 min read
Petrol Diesel Price:  पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। भले ही सोमवार को लगातार चार दिनों की तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली हो, लेकिन नवंबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में महंगाई का तड़का खूब लगा है। बात डीजल की कीमत की करें तो पूरे नवंबर में देश के चारों महानगरों में 2 रुपए तक महंगा हुआ है। जबकि पेट्रोल की कीमत सवा रुपया महंगा हुआ है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में और भी तेजी देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि गुरु नानक देव जयंति के मौके पर आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में आत स्थिरता देखने को मिली है। जबकि रविवार को पेट्रोल के दाम में में 19 पैसे प्रति लीटर से 21 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिला था। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद 82.34 और 89.02 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। कोलकाता में 20 पैसे और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद दोनों महानगरों में दाम 83.87 और 85.31 रुपए प्रति हो गए थे। आज यही दाम महानगरों के लोगों को चुकाने होंगे।

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार चार दिन की तेजी के बाद डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी आजत रविवार वाले दाम चुकाने होंगे। रविवार को देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 72.42 और 75.99 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई में 31 और चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 78.97 और 77.84 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

नवंबर में इतनी बढ़ी पेट्रोल-डीजल पर महंगाई
नवंबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में काफी इजाफा देखने को मिला। अगर बात पेट्रोल के दाम की करें तो अब तक देश के चारों महानगरों में 1.25 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 1.28 रुपए, कोलकाता में 1.27 रुपए, मुंबई 1.28 रुपए और चेन्नई में 1.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 1.97 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि कोलकाता में 2.01 रुपए, मुंबई में 2.11 रुपए और चेन्नई में 1.88 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ।

Updated on:
30 Nov 2020 08:17 am
Published on:
30 Nov 2020 08:13 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न