Share Market News

Petrol Diesel Price Today: फटाफट जाने कितने हो गए हैं आपके शहर में दाम

29 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव 7 दिसबंर के बाद से पेट्रोल और डीजल कीमत में स्थिरता जारी
2 min read
Jan 05, 2021
prtrol price hike upto 5 rupees
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 5th Jan 2021

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में अस्थिरता के कारण ही स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में लॉक लगाया हुआ है। अब तो पूरी दुनिया में कोविड का नया स्ट्रेन भी पांव पसार रहा है। जिस कारण से दुनिया के कई शहरों एवं देशों में लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर बात भारत की करें तो 29 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिला था। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।

डीजल की कीमत में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार 29 वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज लोगों को 7 दिसंबर वाले दाम चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 से 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 73.87 26, 77.44 26, 80.51 28 और 79.21 24 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 28 वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज चारों महानगरों में 7 दिसंबर वाले दाम ही चुकाने होंगे। 7 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं चेन्नई में 26 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़े थे। जिसके बाद चारों महानगरों में दाम क्रमश:83.71 रुपए, 85.19 रुपए 90.34 रुपए और 86.51 रुपए प्रति हो गए थे।

नवंबर और दिसंबर में इतना हुआ इजाफा
नवंबर से 7 दिसंबर तक पेट्रोल और डीजल के दाम में बेताहाश इजाफा देखने को मिला। अगर बात पेट्रोल की करें तो इस दौरान देश के चारों महानगरों में 2.60 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। देश की राजधानी दिल्ली में 2.65 रुपए, कोलकाता में 2.59 रुपए, मुंबई 2.60 रुपए और चेन्नई में 2.18 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला। वहीं बात डीजल की करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.42 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। जबकि कोलकाता में 3.46 रुपए, मुंबई में 3.65 रुपए और चेन्नई में 3.25 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

Published on:
05 Jan 2021 07:16 am