Share Market News

Petrol Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन स्थिर रहा पेट्रोल का भाव, जानिए आज कितनी चुकानी होगी कीमत

पेट्रोल की दरों में लगातार दूसरे दिन स्थिरता। डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं। ब्रेंट क्रुड के भाव में गिरावट।
2 min read
petrol

नई दिल्ली। आज (13 अगस्त 2019) तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखा गया है। वहीं, डीजल की कीमतों की बात करें तो बीते दिन इसमें कटौती देखने को मिली थी। गत 7 अगस्त से लेकर अब तक डीजल की दरों में 51 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है।

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की दरों में कोई बदलाव नहीं

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में स्थिरता के बाद घरेलू तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखा है। इंडियन ऑयल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिन की तरह ही आज भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 71.99 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता के लोगों को आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए कुल 74.69 रुपये देने होंगे। आर्थिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल का भाव 77.65 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई की बात करें तो यहां भी आज पेट्रोल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 74.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

लगातार पांच दिनों की कटौती के बाद नहीं बदला डीजल का भाव

बीते 6 में से 5 दिनों में डीजल की कीमतों में लगातार कटौती देखने को मिली है। हालांकि, मंगलवार को यह सिलसिला थम गया। तेल कंपनियों ने मंगलवार को डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बाद आज राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल का भाव 65.43 रुपये पर ही स्थिर है। कोलकाता में आज डीजल का भाव 67.81 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई व चेन्नई में भी आज डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। इन दोनों शहरों में आज डीजल का भाव क्रमश: 68.60 रुपये प्रति लीटर और 69.13 रुपये प्रति लीटर है।

ब्रेंट क्रुड की कीमत में गिरावट

गौरतलब है कि घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह स्थिरता अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की दरों में कुछ खास बदलाव नहीं होने की वजह से है। फिलहाल, कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो बीते दिन कारोबार के बाद ब्रेंट क्रुड का भाव 0.16 डॉलर प्रति बैरल लुढ़ककर 58.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ है।

Updated on:
13 Aug 2019 07:49 am
Published on:
13 Aug 2019 07:48 am
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न