Share Market News

5 दिन के बाद डीजल के दाम में कटौती, पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

11 अगस्त को आखिरी बार पेट्रोल के दाम में हुई कटौती डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं दाम
2 min read
Aug 17, 2019
Petrol Diesel

नई दिल्ली। 12 अगस्त से लगातार डीजल के दाम में स्थिरता रहने के बाद आज 17 अगस्त को कीमतों में कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल के दाम आज फिर से स्थिर रखे गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। वहीं पेट्रोल के दाम में 11 अगस्त के बाद से लगातर स्थिरता देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में यही हालात देखने को मिल सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे।

डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.38, 67.76, 68.55 और 69.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम में यह कटौती 12 अगस्त के बाद देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल के दाम में लगातार स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम आज भी स्थिर रखे गए हैं। यानी जो दाम 11 अगस्त को थे वो आज भी चुकाने होंगे। 6 दिन के बाद भी पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि 11 अगस्त को नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.99, 74.69, 77.65 और 74.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।


Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
17 Aug 2019 10:01 am