Share Market News

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती जारी, जानिए आपके महानगर में कितना हुआ सस्ता

पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर कम हुए दाम
2 min read
Oct 06, 2019
petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम मकं लगातार कटौती देखने को मिल रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 15 और 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के सस्ता होने से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। वहीं आज के दिन को मिलाकर पेट्रोल के दाम में 70 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा कटौती देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल के दाम में करीब 50 पैसे प्रति लीटर दाम कम हो चुुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे...

पेट्रोल की कीमत में कटौती जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.89 और 79.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में 14 पैसे की कटौती के बाद दाम 76.53 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 76.74 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल पर भी हुए दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में दाम क्रमश: 67.03, 69.39 और 70.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 70.81 रुपए प्रति लीटर कम हुए हैं।

Published on:
06 Oct 2019 07:03 am