Petrol Diesel Price Today : गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई गिरावट। नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
नई दिल्ली। गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में आम जनता को काफी राहत मिली है। तीन दिनों के बाद आज देश में डीजल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। पिछले तीन दिनों से डीजल के दाम स्थिर बने हुए थे। आज देश की राजधानी में पेट्रोल के दाम में 05 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। वहीं, देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल में 02 पैसे से लेकर 06 पैसे तक की कटौती हुईे है। चीन और अमरीका में चल रहे ट्रेड वॉर के कारण कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आ रही है, जिसके कारण पेट्रोल और डीजल में आम जनता को राहत मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं आज अपने शहर में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको कितने रुपए चुकाने होंगे-
जानिए दिल्ली और मुबंई के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश आज देश में पेट्रोल के दामों में औसतन 05 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है। गुरुवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 05 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है, जिसके बाद दिल्लीवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 72.23 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं मुबंई में पेट्रोल की कीमतों में 04 पैसे तक की राहत मिली है, जिसके बाद मुबंई में पेट्रोल के दाम 77.89 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यानी आज मुंबईवासियों को अन्य़ शहरों को तुलना में कम राहत मिली है।
कोलकाता और चेन्नई में हुई 05 पैसे प्रति लीटर की कटौती
इसके अलावा अगर हम कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दामों की बात करें तो आज इन दोनों महानगरों में 05 पैसे प्रति लीटर तक की राहत देखने को मिली है। इस राहत के बाद कोलकाता में पेट्रोल के दाम 74.92 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 75.03 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल के दाम रहे स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में आज तीन दिन बाद राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से देश में डीजल के दाम स्थिर बने हुए थे। गुरुवार को देश के तीन प्रमुख महानगर मुबंई और चेन्नई में डीजल के दाम में 05 पैसे प्रति लीटर तक की राहत देखने को मिली है, जिसके बाद इन दोनों शहरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.11 और 69.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
जानिए कोलकाता और दिल्ली में डीजल के दाम
इसके अलावा देश की राजधानी नई दिल्ली में डीजल के दाम में 06 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद दिल्लीवासियों को डीजल खरीदने के लिए 65.88 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगें। इसके अलावा कोलकाता में आज डीजल के दाम में 02 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। कोलकाता में सबसे कम कटौती देखने को मिली है। इस कटौती के बाद कोलकाता में डीजल खरीदने के लिए 68.15 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App