बैंक द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 में एसबीआई ने लगातार चौथी बार एमसीएलआर में कटौती की है। एसबीआई द्वारा आज की कटौती के बाद अब 10 अप्रैल 2019 से लेकर अब तक एसबीआई होम लोन में कुल 35 आधार अंकों कटौती की जा चुकी है। इसके पहले जून माह में भी एसबीआई ने MCLR में 5 आधार अंक की कटौती किया था। आइये देखते हैं कि अलग-अलग समयावधि के लिए आपको एसबीआई से कर्ज लेने पर कितना ब्याज देना होगा।