Share Market News

Petrol Diesel Price Today: एक दिन की कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर के दाम

Petrol Diesel Price Today: देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है।

2 min read
Jul 10, 2019
Petrol-diesel price Today : रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत ( petrol diesel price today ) में एक दिन की कटौती के बाद स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) और डीजल की कीमत ( Diesel Price ) वही रहेंगी, जो मंगलवार को थी। आपको बता दें कि कल यानी मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे और डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या चुकानी होगी...

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में बुधवार को पेट्रोल की कीमत स्थिर रखी गई है। यानी जो मंगलवार को लागू थे, वो ही दाम बुधवार को भी लागू रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में क्रमश: 72.90 और 75.70 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसके बाद दाम 75.12 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसके बाद दाम 78.52 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

डीजल की कीमत में भी नहीं हुआ बदलाव
वहीं बात डीजल की करें तो लगातार दो दिन कटौती होने के बाद आत दाम में स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम मंगलवार वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद यहां पर दाम 66.49 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। कोलकाता में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 68.48 रुपए प्रति लीटर हो थे। मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत तें 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद यहां पर दाम क्रमश: 69.69 और 70.23 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
10 Jul 2019 07:38 am
Also Read
View All