ट्रंप ने ट्वीट किया, "भारत को लंबे समय से अमरीकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने की छूट मिलती रही है। यह अब और मंजूर नहीं!" इससे पहले मोदी से 28 जून को मिलने से पहले ट्रंप ने ट्वीट किया था, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनसे कहना चाहता हूं कि सालों से भारत ने अमरीका के खिलाफ बेहद ऊंचे शुल्क लगा रखे हैं और हाल में ही इन्हें और बढ़ा दिया है। यह अस्वीकार्य है और शुल्क को वापस लिया जाना चाहिए।"