Share Market News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे का इजाफा, डीजल पर राहत जारी

Petrol Diesel Price Today: मंगलवार को Petrol Price में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वहीं Diesel Price में लगातार राहत देखने को मिल रही है।

2 min read
Today Petrol Diesel Rate : पेट्रोल के दाम बढ़े और डीज़ल में आई गिरावट, जानिए आपके शहर के रेट

नई दिल्ली। ( petrol diesel price today ) मंगलवार यानी 16 जुलाई 2019 को पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। डीजल के दाम में लगातार राहत देखने को मिल रही है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम में लगातार 5वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। ऐसा क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में स्थिरता की वजह से देखने को मिल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल की कितनी कीमत चुकानी होगी।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में दाम क्रमश: 73.27, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि सोमवार को यह इजाफा 13 पैसे प्रति लीटर का था। आपको बता दें कि यह लगातार चौथा दिन है जब पेट्रोल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है।

पेट्रोल की कीमत में इतना हुआ इजाफा






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली73.276
कोलकाता75.6510
मुंबई78.886
चेन्नई76.096

लगातार 5वें दिन डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 5वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 जुलाई वाले दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.31, 69.43 और 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।



Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
16 Jul 2019 08:52 am
Published on:
16 Jul 2019 06:37 am
Also Read
View All