पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली डीजल के दाम रविवार को 9 पैसे प्रति लीटर हुए कम 29 मई से अब तक पेट्रोल 2 और डीजल पर 3 रुपए कम हुए दाम
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत का सिलसिला जारी है। देश की राजधानी समेत चारों में महानगरों में पेट्रोल और डीजल में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार देश चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम 9 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। आपको बता दें कि 29 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। बीच में कुछ दिन जरूर स्थिर रहे हैं। तब से अब तक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में करीब 2 रुपए और डीजल की कीमत में करीब 3 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं।
पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 69.93, 72.19, 75.63 और 72.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल के दाम 9 पैसे प्रति लीटर हुए कम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम 9 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल दाम क्रमश: 63.84 और 65.76 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.93 और 67.52 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
अब तक करीब 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल
29 मई से 16 जून तक पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में तब से अब तक पेट्रोल के दाम में 1.93 रुपए और डीजल में 2.85 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 1.73और डीजल 2.69 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 1.84और डीजल 2.94 रुपए प्रति लीटर कम हुआ है। चेन्नई में डीजल के दाम में सबसे अधिक कीमत 2.96 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 1.95 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.