Petrol Diesel Price Today: 20 जुलाई 2019 को Petrol Price में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं Diesel Price में 9वें दिन राहत देखने को मिली है।
नई दिल्ली। आज शनिवार यानी 20 जुलाई 2019 को पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) में कटौती होने के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत की कीमतों में बढ़ोतरी से राहत है। आखिरी बार पेट्रोल के दाम में गुरुवार को बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इस 8 पैसे की बढ़ोतरी की वजह से दिल्ली में पेट्रोल के दाम ( petrol price ) 8 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम ( Diesel Price )में लगातार 9 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे।
पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन राहत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन राहत देखने को मिली है। यानी पेट्रोल पर किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। शनिवार को देश के चारों महानगरों में गुरुवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। बता दें कि गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.35 और 78.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर इजाफे के बाद दाम 75.77 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। चेन्नई में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दाम 76.18 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
लगातार 9वें दिन डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 9वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 जुलाई वाले दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.31, 69.43 और 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.